हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने लोकशाही में समाज की बढ़ चढ़कर भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नई नियुक्तियां की।

सभा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि हरियाणा लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अभियंता अनूप चौहान को संरक्षक और अमित पाल सिंह परमार न्यायवादी को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया।

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अशोक तंवर को गुड़गांव, शिक्षाविद रिछपाल सिंह राणा को करनाल, सुगम पाल सिंह तंवर को कुरुक्षेत्र,युवा अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह परमार को भिवानी-महेंद्रगढ़, डा विजय पुंडरी को रोहतक,पूर्व सरपंच राजबीर सिंह बधोली को अंबाला, वीरेंद्र सिंह चौहान को हिसार, ठाकुर पूर्ण सिंह राठौर को सिरसा, युवा नेता राजेश रावत एडवोकेट को फरीदाबाद तथा इंस्पेक्टर चरण सिंह चौहान को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

मिशन परिसीमन 2026 अभियान के तहत अपने अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रस्तावित व्यवाहारिक स्वरूप का डाटा जुटाने, लोकशाही के पर्व चुनाव में समाज की सक्रियता सुनिश्चित करने में नव नियुक्त कॉर्डिनेटर मुख्य भूमिका निभाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *